Uttar Pradesh के महाराजगंज में जंगल के पास तेंदुए ने महिला को मार डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

सोहगीरवा वन्यजीव अभयारण्य के निचलाउल रेंज में एक तेंदुए ने शनिवार को 21 साल की महिला को मार डाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित महिला की पहचान सैरुन निशा के रूप में हुई है, जो निचलाउल थाना क्षेत्र के बधिया गांव की रहने वाली थी। वह अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गांव के बाहर बंकासिया टोला के पास बकरियां चराने गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि निशा को तुरंत निचलाउल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शुरुआती जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोहगीरवा वन्यजीव अभयारण्य के वन अधिकारी निरंजन सर्वे ने पुष्टि की कि महिला की मौत तेंदुए के हमले से हुई है।

उन्होंने कहा कि इलाके में वन कर्मियों को तैनात किया गया है और जानवर को पकड़ने के लिए कई टीम गश्त कर रही है। सर्वे ने कहा कि गांव वालों को सलाह दी गई है कि वे जंगल के इलाकों और गन्ने के खेतों के पास अकेले न जाएं और सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जरूरी मदद देने के लिए सरकार को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी और कानून के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Monsoon Fashion Hacks: अब बारिश में भी नहीं होंगे कपड़े खराब, अपनाएं ये 5 Easy Style Tips

America-Iran डील ने कैसे मचाई दलाल स्ट्रीट पर धूम? Sensex-Nifty में ऐतिहासिक तेजी की वजह जानें

Stanford में Sundar Pichai के भाषण में बवाल, Free Palestine के नारों के साथ छात्रों का वॉकआउट

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के आगे झुक गया America? Trump ने किया शांति समझौते का ऐलान, मगर Israel बोला Hezbollah पर हमले जारी रहेंगे