महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,426 नए मामले, 26मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2021

मुंबई|  महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,426 नए मामले आए तथा 21 मरीजों की मौत हो गयी। नये मरीजों में 26 लोग वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10000 को पार कर 10,441 तक पहुंच गयी है जो नये मरीजों एवं ठीक हो रहे मरीजों के बीच के बढ़ते अंतर को दिखाता है।

महाराष्ट्र में रविवार को 1648 मामले सामने आए थे और 17 मरीजों की मौत हुई थी। एक दिन पहले राज्य में ओमीक्रोन के भी 31 नये मामले सामने आये थे।

राज्य में ओमीक्रोन के अबतक 167 मामले सामने आ चुके हैं। विभाग के अनुसार सोमवार को 776 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 65,03,733 हो गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 93,819 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और अब तक 6,85,49,133 नमूनों की जांच हुई है। राज्य में ठीक होने की दर 97.66 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला

दिल से दिल मिलने का कोई तो कारण होगा, बिना कारण कोई बात नहीं होती...PM मोदी के स्वागत के लिए इतना बेचैन क्यों दिख रहा कनाडा?