महाराष्ट्र : पुणे की हाउसिंग सोसायटी में 12 वर्षीय बच्चे की लिफ्ट में फंस कर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2025

पुणे में हाउसिंग सोसायटी में 12 वर्षीय एक बच्चे की लिफ्ट में फंस कर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे शहर के चारहोली बुद्रुक इलाके में स्थित राम स्मृति सहकारी सोसायटी में हुई।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया, बच्चा तीसरी और चौथी मंजिल के बीच फंसा मिला। उसका निचला हिस्सा लिफ्ट कार और शाफ्ट दीवार के बीच बुरी तरह दब गया था। उन्होंने बताया कि अग्निशमन अधिकारी ने लिफ्ट नियंत्रण दरवाजे को तोड़ा और आगे किसी भी घटना को रोकने के लिए बिजली आपूर्ति काट दी।

इसके बाद उन्होंने लिफ्ट नीचे कर बच्चे को निकाला। अधिकारी ने बताया कि बच्चे को तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वे घटना घटने के सटीक क्रम और लिफ्ट के खराबी का कारण पता करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया