Maharashtra: अजित की बैठक में पहुंचे 32 से ज्यादा विधायक, शरद पवार से बोले, उम्र ज्यादा हो गई है, आशीर्वाद दीजिए

By अंकित सिंह | Jul 05, 2023

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच एनसीपी किसके पास रहेगी, इसको लेकर शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार के बीच रस्साकशी जारी है। दोनों ही गुटों की ओर से आज शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अजित पवार गुट के पास 32 से ज्यादा विधायक हैं जबकि शरद पवार घुट के पास 14 विधायक ही हैं। इन सबके बीच अजित पवार ने अपने संबोधन में शरद पवार को लेकर साफ तौर पर कहा कि आपकी उम्र हो गई है, आप आशीर्वाद दीजिए। उन्होंने इसमें शरद पवार के इस्तीफे का भी जिक्र किया। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: NCP के सरकार में शामिल होने से शिंदे गुट में नाराजगी, अपने नेताओं को मनाने में जुटे CM

भाजपा से हुई ती डील

अजित पवार ने कहा कि 2004 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी के पास कांग्रेस से ज्यादा विधायक थे। अगर हमने उस समय कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद नहीं दिया होता तो आज तक महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का ही मुख्यमंत्री होता। उन्होंने कहा कि 2017 में भी हमारी वर्षा बंगले पर मीटिंग हुई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं छगन भुजबल, जयंत पाटिल के आदेश पर मैं और कई अन्य लोग वहां गये थे। वहां बीजेपी के कई नेता भी थे। हमारे बीच कैबिनेट पोर्टफोलियो आवंटन और संरक्षक मंत्रियों के पदों पर चर्चा हुई। लेकिन बाद में हमारी पार्टी पीछे हट गयी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि काम करने के लिए पद चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें