महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 5,957 नए मामले दर्ज, 18 और मरीजों ने गंवाई अपनी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,957 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,49,987 हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि वायरस से 18 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,599 हो गई। ठाणे में संक्रमण से मृत्युदर 1.88 प्रतिशत है। 

इसे भी पढ़ें: तीन दिन में दूसरी बार देश में कोरोना के एक लाख से ज्यादा नए मामले, 630 और मरीजों की मौत 

अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,99,165 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 85.48 प्रतिशत है। जिले में अभी 44,223 लोगों का इलाज चल रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 53,625 मामले सामने आए हैं और 1,241 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा