महाराष्ट्र में कोविड-19 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में लगभग 48 हजार कोरोना नये मरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47,827 मामले दर्ज किये गये जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के नये मामलों के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,04,076 हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: मजबूत संगठन, गरीब हितैषी योजनाओं और विकास के मुद्दे पर जीतेंगे दमोह उप चुनाव: वीडी शर्मा

राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 202 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 55,379 हो गयी है। इस बीच 24,126 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 24,57,494 हो गई। राज्य में अभी 3,89,832 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी संसद भवन के बाहर कार ने पुलिस अधिकारियों को कुचला, एक अधिकारी की मौत

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 84.62 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.91 प्रतिशत है। शुक्रवार को राज्य भर में 1,83,378 जांच की गईं। राज्य में अब तक कुल 2,01,58,719 जांच हो चुकी है। मुंबई शहर में कोविड-19 के 8,844 नए मामले सामने आए, जो महानगर में अब तक किसी एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।

प्रमुख खबरें

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश