Maharashtra | ओशिवरा गोलीकांड मामले में अभिनेता कमाल आर खान को मिली जमानत

By रेनू तिवारी | Jan 31, 2026

केआरके अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने विवादितापूर्ण बयानों और ट्विटर (X) पर फिल्मी सितारों के खिलाफ की जाने वाली टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र ओशिवरा की एक इमारत में हुई गोलीबारी के मामले में गिर₨फ्तार अभिनेता कमाल राशिद खान को यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी।

इसे भी पढ़ें: Arijit Singh Quit Playback Singing Explained | अरिजीत सिंह: संगीत नहीं छोड़ा, बल्कि एक 'टूटे हुए सिस्टम' को ठुकराया है?

पुलिस के मुताबिक शुरू में उसे कोई खास सफलता नहीं मिली, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज से कोई सुराग नहीं मिल रहा था। हालांकि, फोरेंसिक विश्लेषण से पता चला कि गोलियां खान के पास स्थित बंगले से चलाई गई थीं। अभिनेता का पक्ष रख रहीं अधिवक्ता सना खान ने दलील दी कि कथित अपराध के पीछे की मंशा साबित नहीं की जा सकी है। सना खान ने दलील दी कि मात्र 22 कारतूसों रखने से आरोपी दोषी साबित होता क्योंकि सशस्त्र नियमों के तहत लाइसेंस प्राप्त बंदूक धारक एक वर्ष में 200 कारतूस खरीद सकता है।

News Source- पीटीआई 

प्रमुख खबरें

आयुष्मान कार्ड से आप अपने शहर के किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें

हमारा पार्षद कैसा हो (व्यंग्य)

नागा में नेगेटिव किरदार के लिए Arjun Rampal को मिलेंगे करोड़ों रुपये, रिपोर्ट में 6 करोड़ की फीस का दावा!

White House में मिलेंगे Trump-Jinping! शी बोले- हम पार्टनर, क्या हैं इस दोस्ती के Global मायने?