By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026
अहिल्यानगर, 27 जुलाई महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में 19 वर्षीय एक छात्रा ने कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। छात्रा के घर से मिले एक सुसाइड नोट से पता चलता है कि 21 जून को हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में कम अंक आने से हताश होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कर्जत तहसील के जलालपुर गांव की रहने वाली अंकिता सांगले ने 25 जुलाई को अपने घर में कथित तौर पर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
तीन मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा का पर्चा लीक होने के कारण 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई थी, जिसके नतीजे 16 जुलाई को घोषित किए गए।