Maharashtra Elections: अजित पवार ने बारामती से दाखिल किया नामांकन, भतीजे युगेंद्र से है मुकाबला

By अंकित सिंह | Oct 28, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को बारामती विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। उनके भतीजे और शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। युगेंद्र पवार को एनसीपी-एसपी ने उम्मीदवार बनाया है। इस बार बारामती सीट पर एक बार फिर पवार बनाम पवार मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: MVA में रार! कांग्रेस पर भड़के संजय राउत, बोले- अगर ऐसा हुआ तो...

अजित पवार ने जून 2023 में एनसीपी का विभाजन कर दिया। अपने चाचा के खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर, जिन्होंने इस सीट पर सात बार जीत हासिल की है, युगेंद्र पवार ने एएनआई से कहा कि उन्हें लगता है कि यह काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने से पहले अजित पवार ने रोड शो किया और विश्वास जताया कि बारामती के लोग इस बार भी उन्हें जनादेश देंगे। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में नहीं होगी हरियाणा वाली गलती! विधानसभा चुनाव से इसलिए AAP ने बनाई दूरी

अजित पवार ने कहा कि हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। जब भी मेरे खिलाफ कोई उम्मीदवार उतारा जाता है तो मैं उसे मजबूत उम्मीदवार के तौर पर लेता हूं और उसी के मुताबिक प्रचार करता हूं। इस बार भी बारामती के लोग मुझे चुनेंगे और मुझे उन पर पूरा भरोसा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, जबकि सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी। 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। 2014 में भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल की थीं।

प्रमुख खबरें

Shehzad Poonawalla बने Rise and Fall Season 2 के विनर, ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी पर कब्जा, फिनाले में आए कई उतार-चढ़ाव

PM Modi 21 नवंबर को आ सकते हैं बिहार, Vaishali में Industrial Corridor का करेंगे उद्घाटन

Michael Hussey को Cricket Australia ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, T20 World Cup पर फोकस

NCW प्रमुख विजया रहाटकर बोलीं: कामकाजी महिलाओं के लिए कैब में पुख्ता सुरक्षा जरूरी