महाराष्ट्र ने फसल क्षतिपूर्ति के लिए 648 करोड़ रुपये मंजूर किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025

महाराष्ट्र सरकार ने इस साल मानसून के दौरान अत्यधिक बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 648.15 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बयान में कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य वर्षा प्रभावित किसानों को तत्काल वित्तीय सहायता देना है और इस संबंध में एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) जारी कर दिया गया है।

जाधव-पाटिल ने कहा कि अब तक राहत एवं पुनर्वास विभाग ने चालू खरीफ सत्र के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए लगभग 8,139 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने बताया कि इस फैसले से 6,12,177 किसानों को लाभ होगा और 6,56,310.83 हेक्टेयर प्रभावित फसल क्षेत्र को इसके दायरे में शामिल किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

KL Rahul Injury: गॉल टेस्ट में क्रैम्प्स से हुए रिटायर हर्ट, टीम इंडिया की चिंता बढ़ी

Priyank Kharge ने RSS को ललकारा: Freedom Struggle के 50 Martyrs के नाम बताओ, हम 500 की लिस्ट देंगे!

Raksha Bandhan Skin Care: महंगे Facial को छोड़ें, नानी मां के Desi Ubtan से मिलेगा बेदाग फेस्टिव निखार

Kanpur में TTFI निलंबन के बाद भी शुरू होगी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता