महाराष्ट्र विधानसभा में भारी हंगामा, भाजपा के 12 विधायक एक साल के लिए हुए निलंबित

By अनुराग गुप्ता | Jul 05, 2021

मुंबई। ओबीसी आरक्षण मामले को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक निलंबित भाजपा विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान भास्कर जाधव के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। 

फडणवीस ने आरोपों को बताया झूठा 

इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह एक झूठा आरोप है और विपक्षी सदस्यों की संख्या को कम करने का प्रयास है। ऐसा इसलिये किया गया क्योंकि हमने स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटे पर सरकार के झूठ को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यों ने पीठासीन अधिकारी को गाली नहीं दी।   

इसे भी पढ़ें: क्या भाजपा और शिवसेना का होना वाला है गठबंधन ? देवेंद्र फडणवीस के इस बयान से अटकलों का बाजार गर्म 

इसी बीच भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार 'तालीबान' की तरह काम कर रही है। इसी बीच निलंबित विधायक अतुल भातरखलकर ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि ओबीसी आरक्षण से लेकर किसानों के अलग-अलग विषयों पर सरकार की असफलता को सामने आने का काम कर रहे थे। इसलिए उन्होंने हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की है और जहां तक मेरा सवाल है तो मैं तो अपनी कुर्सी से उठा भी नहीं था। लेकिन सरकार के खिलाफ लगातार बोलता रहा हूं। ऐसे में उन्होंने बदले की भावना से यह कार्रवाई की है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान