Ladli Behna Yojana: महाराष्ट्र विधानसभा ने 33,788.40 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगों को किया पारित, मासिक सहायता बढ़ाकर 2,100 रुपये की जाएगी

By अभिनय आकाश | Dec 20, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा ने 33,788.40 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगों को पारित कर दिया, जिसमें राज्य सरकार की प्रमुख 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' के लिए 1,400 करोड़ रुपये का प्रावधान भी शामिल है। मंत्री उदय सामंत द्वारा विधानसभा में पेश की गई पूरक मांगों को बहस के बाद निचले सदन में पारित कर दिया गया। पिछले बजट में, राज्य सरकार ने 'लड़की बहिन योजना' के लिए 46,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, जिसके तहत 2.5 लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाली 2.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को मासिक सहायता के रूप में 1,500 रुपये मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुणे के इस हवाई अड्डे का बदलेगा नाम, महाराष्ट्र विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव

ग्रामीण विकास विभाग के लिए 2,007 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है, जबकि आदिवासी विकास विभाग को 1830 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अनुपूरक मांगें सरकार द्वारा बजटीय आवंटन से अधिक मांगी जाने वाली अतिरिक्त धनराशि हैं। इससे पहले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि 'लड़की बहिन योजना' जैसी योजनाओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई है। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup: Iran का गंभीर आरोप, US ने टीम को मैच के तुरंत बाद देश छोड़ने को कहा!

Monsoon Travel Tips: बारिश में भी आपकी ट्रैवलिंग होगी Super Safe, बस अपने बैग में रख लें ये 7 Life Saver चीजें

FIFA World Cup 2026: कॉम्पिटिटिव एनिमल Messi फिर मैदान पर, Argentina को दूसरी ट्रॉफी की उम्मीद

Health Tips: आखिर रात को ही क्यों लगती है मिठाई और स्नैक्स की तलब, जानिए पूरा सच