महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सत्ता में फिर काबिज होने की तैयारी में भाजपा-शिवसेना गठबंधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझान इस ओर संकेत कर रहे हैं कि भाजपा-शिवसेना का गठबंधन फिर से सत्ता में काबिज होने की तैयारी में है। राज्य विधानसभा की कुल 288 सीटों के रुझान आ चुके हैं। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक 101सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, 64 सीटों पर शिवसेना, 41 सीटों पर कांग्रेस, 50 सीटों पर राकांपा और 15 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बीजेपी 100 पार, शिवसेना ने फिर छेड़ा सीएम राग

भाजपा के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल शिर्डी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश थोराट से 26,724 मतों से आगे चल रहे हैं।भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पुणे की कोठरुड विधानसभा सीट पर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी मनसे के किशोर शिंदे से 10,086 मतों से आगे चल रहे हैं।पुणे की बारामती सीट से राकांपा नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार भाजपा के उम्मीदवार गोपीचंद पडलकर से 49,851 मतों से आगे चल रहे हैं। विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता पंकजा मुंडे से 20,981 मतों से आगे चल रहे हैं। कांगेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशेाक चव्हाण भोकर सीट पर भाजपा के श्रीनिवास गोरठेकर से 16,900 मतों से आगे चल रहे हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण सीट से भाजपा के अतुल भोंसले से 1,735 मतों से आगे चल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन