महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शरद पवार बोले, NCP और कांग्रेस के बीच 240 सीटों पर बनी सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

पुणे (महाराष्ट्र)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच 288 विधानसभा सीटों में से 240 सीटों पर सहमति बनी है। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में आपत्तियों के चलते विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की योजना बना रही है।

इसे भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती की चेतावनी, कहा- 35ए के साथ छेड़छाड़ करना बारूद को हाथ लगाने के बराबर

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के साथ आने के सवाल पर पवार ने कहा, ‘‘मुंबई में मैने कुछ मनसे नेताओं से मुलाकात की। हाल में राज ठाकरे सोनिया गांधी से मिले। मनसे नेताओं को ईवीएम को लेकर संदेह हैं और उनका मानना है कि इस संबंध में कुछ फैसला किये जाने की आवश्यकता है। मनसे चुनाव बहिष्कार के पक्ष में है लेकिन यह हमारे लिये स्वीकार्य नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

US Visa Rules: H-1B और L-1 वीजा एक्सटेंशन पर अब देना होगा भारी शुल्क, Indian IT कंपनियों की बढ़ी टेंशन

ताइवान में Chinese Intelligence का बड़ा खुलासा, लाखों नागरिकों का Personal Data लीक कर रही थी बीजिंग की जासूसी एजेंसी

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक