महाराष्ट्र एटीएस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2024

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भारत में अवैध रूप से घुसने और वैध दस्तावेजों के बिना रहने के आरोप में छह महिलाओं सहित 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके किसी तरह आधार कार्ड जैसे भारतीय दस्तावेज हासिल कर लिए थे।’’ एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एटीएस और पुलिस के संयुक्त दस्ते ने शुक्रवार रात जालना जिले से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

आरोपी भोकरदन तालुका में क्रशर मशीनों पर काम कर रहे थे। एटीएस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान उन्हें अनवा और कुंभारी गांवों से गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों ने फर्जी पहचान पत्र बनवाए थे ताकि वे भारत में अवैध रूप से काम कर सकें। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे पिछले दो साल से अवैध रूप से रह रहे थे। भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर