महाराष्ट्र ATS प्रमुख सदानंद वसंत दाते को NIA का महानिदेशक नियुक्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2024

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते के प्रमुख सदानंद वसंत दाते को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने इस बाबत आदेश जारी किया है। दाते महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी)ने एनआईए के महानिदेशक (डीजी) पद पर दाते की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक रहेगा। यह आदेश 26 मार्च को जारी किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भरतनाट्यम नृत्यांगना Rukmini Chatterjee फ्रांस के नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स से सम्मानित

पीयूष आनंद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के नए प्रमुख होंगे। उत्तर प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के विशेष महानिदेशक हैं। आदेश में कहा गया है कि उन्हें दो साल की अवधि के लिए एनडीआरएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। आनंद 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे अतुल करवाल का स्थान लेंगे। एसीसी ने केरल कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी एस सुरेश को विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

प्रमुख खबरें

Christchurch T20I में India ने New Zealand को चार विकेट से हराया, 230 रन चेज कर रचा इतिहास

Meta का शुद्ध लाभ 264 प्रतिशत बढ़कर 9.86 अरब डॉलर हुआ, AI पर निवेश की तैयारी

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ पर क्या सेंसर बोर्ड लगा रहा है रोक? मेकर्स ने दिया ये जवाब

Saudi Arabia में हुए हमलों में 1 भारतीय की मौत, MEA ने की कड़ी निंदा