कोरोना लॉकडाउन से ट्रेनर की आजीविका हुई प्रभावित, MBA ने खेल मंत्री को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ (एमबीए) ने राज्य के खेल मंत्री सुनील केदार को पत्र लिखकर राज्य में खेल की बहाली का आग्रह किया है क्योंकि कोविड-19 के कारण लगाये गये लॉकडाउन से कई प्रशिक्षकों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है। केदार को लिखे पत्र में संघ के अध्यक्ष अरुण लखानी ने अन्य राज्यों का उदाहरण दिया है जहां मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए बैडमिंटन अकादमियां खोल दी गयी हैं क्योंकि यह सीधे संपर्क वाला खेल नहीं है। पता चला है कि महाराष्ट्र के लगभग 200 प्रशिक्षकों ने राज्य बैडमिंटन संघ को पत्र लिखकर बताया है कि लॉकडाउन के कारण वह किस तरह से प्रभावित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

NTA Librarian Recruitment: एनटीए ने लाइब्रेरियन के लिए भर्ती निकली, 21 अक्तूबर से पहले ईमेल से भेजें आवेदन फॉर्म

Under 23 World Championship: 4 भारतीय महिला पहलवानों के Visa पर WFI को अमेरिकी दूतावास से राहत की उम्मीद

Delhi में CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, सांसद John Brittas समेत 100 हिरासत में

Navratri व्रत में मिलावटी Kuttu Atta से बचें, वरना बिगड़ जाएगी तबयित! चिकनाई और महक से तुरंत पहचानें असली आटा