FDI में महाराष्ट्र फिर से हुआ नं 1, फडणवीस बोले- उद्योग- इंवेस्टमेंट चला गया कहने वालों को आंकड़ों से मिल गया जवाब

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2023

विदेशी कंपनियों के माध्यम से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। वित्त वर्ष 2022-23 की आखिरी तिमाही में महाराष्ट्र ने अन्य राज्यों को पछाड़ा। महाराष्ट्र में इस वित्त वर्ष में एक लाख 18 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज हमने ऐतिहासिक एमओयू किया है। पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट जो होते हैं पीएसपी, इसमें केंद्र सरकार की विशेषकर एनएचपीसी और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाली टोरेंट दोनों को साथ मिलाकर 13,500 मेगावाट के पीएसपी प्रोजेक्ट के एमओयू पर आज हस्ताक्षर किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कक्ष के माध्यम से ग्यारह माह में 71 करोड़ 68 लाख की सहायता राशि वितरित की गई

उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ इसके बाद कर्नाटक एक नंबर पर आया। लेकिन वापिस हमारी शिंदे सरकार के आने के बाद ताजा घोषित आकड़ों में वापस से महाराष्ट्र नंबर 1 हुआ है। फडणवीस ने कहा कि हम सभी राज्यों से आगे चले गए हैं। जो लोग ये कहते थे कि महाराष्ट्र से उद्योग जा रहे हैं और इंवेस्टमेंट जा रही है। आज उनको करारा जवाब इन आंकड़ों ने दिया है। 

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट