भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया को कोल्हापुर जाने से रोका गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

पुणे (महाराष्ट्र)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोमवार को दावा किया कि कोल्हापुर जाते समय पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड में ही रोक दिया। सोमैया ने रविवार को भी दावा किया था कि महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ पर उनके द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें कोल्हापुर जाने से रोका। सोमैया ने ग्रामीण विकास मंत्री एवं कोल्हापुर जिले के कागल से विधायक मुशरिफ पर भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने तथा रिश्तेदारों के नाम पर ‘बेनामी’ संपत्ति रखने का 13 सितंबर को आरोप लगाया था। मुशरिफ ने सभी आरोपों को खारिज किया है। कोल्हापुर जाने के लिए रविवार रात मुंबई में महालक्ष्मी एक्सप्रेस में सवार हुए सोमैया ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘ पुलिस ने मुझे कराड में निषेधाज्ञा के तहत रोका।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में तीन पार्षदों का निष्कासन खोखली व दिखावटी कार्रवाई: आप

इस बीच, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने इस कदम को तानाशाही वाला बताया और कहा कि ठाकरे सरकार सोमैया की आवाज को दबा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा और सोमैया भ्रष्टाचार के इन मामलों को तार्किक परिणति तक पहुंचाएंगे। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में मुंबई में विध्वंसक कृत्यों को अंजाम देने की योजना बना रहे आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, ऐसे में भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि ‘‘ एमवीए के नेतृत्व वाली सरकार के तहत आतंकवादी खुलेआम घूम रहे हैं और लगभग 150 पुलिसकर्मी सोमैया के घर को घेरे हैं।’’ महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवी) की सरकार है, जिसमें शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार