दिल्ली भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में तीन पार्षदों का निष्कासन खोखली व दिखावटी कार्रवाई: आप

Aadesh Gupta
प्रतिरूप फोटो

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को तीन नगर पार्षदों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है और कहा है कि अगर वे वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त पाए गए तो और कदम उठाए जाएंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में तीन पार्षदों का निष्कासन खोखली और दिखावटी कार्रवाई है।

आप ने दावा किया कि भाजपा अगले साल निकाय चुनाव हारने के डर से जल्दबाजी में अपने भ्रष्ट कार्यों को छुपा रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को तीन नगर पार्षदों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और कहा कि अगर वे वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त पाए गए तो और कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने चांदनी चौक बाजार के नव विकसित हिस्से का उद्घाटन किया, भाजपा का प्रदर्शन

आप के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आप नेताओं को दिल्ली की जनता को यह बताना चाहिए कि वे भाजपा द्वारा निष्कासित दागी पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल क्यों कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भ्रष्टाचार के आरोप में जिन पार्षदों को पार्टी से निकाला गया है, उनमें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में सादुलाजाब पार्षद संजय ठाकुर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) में न्यू अशोक नगर पार्षद रजनी बबलू पांडे और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में मुखर्जी नगर पार्षद पूजा मदान शामिल हैं।

मदान और उनके भाई संजय मदान रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में दावा किया कि भाजपा जल्दबाजी में अपने भ्रष्ट कामों पर पर्दा डाल रही है क्योंकि उन्हें अगले साल नगर निगम चुनाव हारने का डर है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़