महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष बोले, हम पिंजरे में बंद बाघ से नहीं करना चाहते दोस्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2021

पुणे। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बृहस्पतिवार को बाघ से दोस्ती वाले अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी पार्टी पिंजरे में कैद बाघ से दोस्ती नहीं करना चाहती। पाटिल ने अपने जन्मदिन के मौके पर यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस बात के भी संकेत दिये कि भाजपा राज्य में आगामी नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ने को प्राथमिकता देगी। साल 2022 की शुरुआत में मुंबई, पुणे और अन्य प्रमुख शहरों में नगर निगम चुनाव होने हैं। पाटिल ने कहा, हाल में, मैं एक कार्यक्रम में गया था, जहां वन्यजीव क्षेत्र में काम कर रहे एक स्वयंसेवक ने मुझे बाघ की प्रतिकृति के साथ एक फोटो एलबम उपहार में दिया। मैंने उसके शिष्टाचार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह अच्छा उपहार है और हम हमेशा बाघ के दोस्त रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur

प्रेमचंद जयंती पर नई दिल्ली के प्रवासी भवन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर

Farooq Abdullah के Statehood वाले बयान पर भड़के Ravinder Raina, कहा- आतंक को सही ठहराना बंद करें