महाराष्ट्र बोर्डः दसवीं का परिणाम घोषित, 99.95 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2021

पुणे। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा के छात्रों के परिणाम घोषित किए और इसमें सर्वाधिक 99.95 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष माध्यमिक स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (दसवीं कक्षा) का आयोजन नहीं हुआ और विद्यार्थियों के आंतरिक आकलन के आधार पर अंकों की गणना की गई। बोर्ड के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने कहा, ‘‘इस वर्ष आंतरिक आकलन के आधार पर मूल्यांकन किया गया, जिसे स्कूलों ने बोर्ड को भेजा था।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने ने लोगों का जमावड़ा रोकने के लिए प्रधानमंत्री से नीति बनाने का अनुरोध किया

उन्होंने कहा कि 957 विद्यार्थियों ने आकलन में 100 फीसदी अंक प्राप्त किए। बोर्ड के मुताबिक राज्य के नौ संभागों में से कोंकण संभाग में 100 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत रहा, जबकि नागपुर में सबसे कम 99.84 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत रहा। इस वर्ष 99.96 फीसदी लड़कियों ने, 99.94 फीसदी लड़कों ने और 97.84 फीसदी विकलांग विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक