महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस दिन से होगी शुरू, कोरोना के चलते तिथियों में किया गया बदलाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2021

पुणे। महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं एवं 10वीं कक्षा की लिखित परीक्षा 23 अप्रैल से 21 मई के बीच आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक भोसले ने शनिवार को बताया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा 23 अप्रैल से 21 मई के बीच आयोजित की जाएगी जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा 29 अप्रैल को शुरू होगी एवं 20 मई तक चलेगी। सामान्य तौर पर इन परीक्षाओं को फरवरी एवं मार्च महीने में कराया जाता है लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से तिथियों में बदलाव किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: JEE मेन्स के पहले चरण में 95 फीसदी उम्मीदवार हुए शामिल, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी 

भोसले ने कहा कि हमने 16 फरवरी को परीक्षा की प्रस्तावित तारीख जारी की थी और हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए थे। उनके साथ विचार-विमर्श करने के बाद हमने परीक्षा की अंतिम तारीख तय की है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का महा-इंतकाम! Oman के सलालाह पोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला, तेल के समंदर में लगी आग, अब अमेरिका करेगा हिसाब

West Asia Conflict | कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी, दूतावास ने जारी की खतरनाक मलबे से बचने की चेतावनी

Andhra Pradesh Milk Tragedy | सफेद जहर का तांडव, रसोई तक पहुँचा मौत का दूध, 12 लोगों की मौत

Farooq Abdullah Attack | फारूक अब्दुल्ला के सिर पर तानी पिस्तौल, चली गोली! कांप उठा जम्मू-कश्मीर