By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2025
महाराष्ट्र के पुणे में बीएमडब्ल्यू से उतरकर सड़क पर पेशाब करने के मामले में दोनों आरोपी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
येरवडा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ओसवाल को शाम को उसके घर से हिरासत में लिया गया। वीडियो सामने आने के बाद से फरार चल रहे आहूजा को बाद में रात में सतारा के कराड तहसील से हिरासत में लिया गया।
ओसवाल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, क्योंकि हमारा मानना है कि उस समय युवक नशे में थे। सोशल मीडिया मंच पर वायरल हुए वीडियो में ओसवाल को महंगी कार की अगली सीट पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि उसका साथी आहूजा गाड़ी चलाने से पहले सड़क पर पेशाब करता है। वे घटना का वीडियो बना रहे व्यक्ति की तरफ अश्लील इशारे करते तेजी से भाग जाते है।
इस बीच, पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले आहूजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप जारी कर अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। आहूजा ने वीडियो में कहा, कृपया मुझे एक मौका दें। मैं अगले आठ घंटों में आत्मसमर्पण कर दूंगा।