Maharashtra: 14 दिसंबर को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, शिंदे के लिए गृह मंत्रालय की राह मुश्किल

By अंकित सिंह | Dec 11, 2024

महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार 14 दिसंबर को अपना मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। महायुति के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, गठबंधन सहयोगियों के बीच सत्ता-बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके मुताबिक भाजपा 20 मंत्री पद अपने पास रखेगी। वहीं, शिवसेना को 12 मिलेंगी और एनसीपी को 10 से संतोष करना पड़ सकता है। 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, साथ ही शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राकांपा प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब फडणवीस ने मीडियाकर्मियों से कहा था कि 16 दिसंबर को नागपुर में शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार होगा।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा और राजस्व विभाग भी आवंटित किए जाने की संभावना नहीं है। राजनेता ने कहा, बातचीत में देरी हो रही है क्योंकि तीन पार्टियां (महायुति सहयोगी बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर तक कैबिनेट विस्तार की संभावना है। शिवसेना को गृह विभाग दिए जाने की संभावना खारिज कर दी गई है। शिवसेना को शहरी विकास तो मिल सकता है, लेकिन राजस्व मिलने की संभावना नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Elections: विपक्ष के दावे से चुनाव आयोग का इनकार, कहा- VVPAT और EVM के आंकड़ों में कोई गड़बड़ी नहीं

शिंदे के डिप्टी सीएम पद के लिए सहमत होने के बाद, सेना ने मांग की थी कि पार्टी को गृह विभाग मिलना चाहिए। हालांकि, बीजेपी ने साफ कर दिया था कि उन्हें गृह और शहरी विकास में से किसी एक को चुनना होगा। महायुति के सूत्रों ने संकेत दिया कि जहां सेना को उसकी इच्छा से एक विभाग कम मिला है, वहीं राकांपा की मांग 10 विभागों की थी, जो उसे मिल गया है। इसलिए, भाजपा के पास गृह, आवास, राजस्व, सामान्य प्रशासन विभाग, कानून और न्यायपालिका, ग्रामीण विकास, बिजली, जल संसाधन, आदिवासी कल्याण, ओबीसी और उच्च और तकनीकी शिक्षा बरकरार रखने की संभावना है। सेना के हिस्से में प्रमुख विभागों में शहरी विकास, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और लोक निर्माण विभाग शामिल हैं। एनसीपी के पास वित्त, सहयोग, कृषि, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और महिला एवं बाल कल्याण होंगे।

प्रमुख खबरें

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की