एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार, 18 विधायक ले सकते हैं शपथ

By निधि अविनाश | Aug 09, 2022

एकनाथ शिंदे के विद्रोह के सामने आने के कुछ दिनों के भीतर ही महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई। 30 जून को महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ लेने के पांच सप्ताह से अधिक समय बाद राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार सुबह राजभवन में होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: रत्न-आभूषण से जुड़े अनैतिक लेनदेन पर लगाम के लिए मानक प्रक्रिया तय होः कैग

कैबिनेट विस्तार के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मालाबार हिल्स में पूर्व नंदनवन बंगले में दो घंटे लंबी बैठक की थी।बीजेपी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का मंत्री बनना तय है। भाजपा के अन्य नेताओं में सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे-पाटिल, गिरीश महाजन और मंगल प्रभात लोढ़ा शामिल हैं। अतुल सावे और सुरेश खाड़े पार्टी के अन्य संभावित उम्मीदवार हैं।

प्रमुख खबरें

BRICS बिज़नेस फोरम में PM मोदी ने कहा, BRICS की रफ़्तार, दायरा और उम्मीद साफ़ दिख रही है

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1,194 Community Kitchens शुरू, 46.88 लाख आबादी प्रभावित

ट्रंप के दिल में जाकर चुभेगी ये तस्वीर, हाथ पकड़कर पुतिन-पेजेशकियान को कहां ले गए मोदी

BRICS Business Forum में बोले Iran President Pezeshkian, आर्थिक दबाव का जवाब है मजबूत Trade Network