Breaking: महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में हुआ बड़ा फैसला, कोरोना संबंधी सभी प्रतिबंध हटाए, मास्क को वैकल्पिक बनाने वाला पहला राज्य बना

By अभिनय आकाश | Mar 31, 2022

महाराष्ट्र कैबिनेट ने राज्य भर में सभी कोविड -19 प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया। महाराष्ट्र सरकार का ये फैसला 2 अप्रैल से लागू होगा। जिसके बाद राज्य में मास्क पहनना वैकल्पिक हो जाएगा। कोविड -19 मामलों में भारी गिरावट के बाद महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने महामारी एक्ट और आपदा प्रबंधन एक्ट को खत्म करने का फैसला लिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि सीएम और कैबिनेट ने फैसला किया कि 2 अप्रैल (गुड़ी पड़वा) से महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम वापस ले लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ने प्लान बनाया, पवार ने ऐतराज जताया, कांग्रेस को कुछ पता ही नहीं, क्या है विधायकों को फ्लैट देने की योजना?

 कोरोना के मामलों में गिरावट

गौरतलब है कि पिछले एक महीने से देश में कोरोना के मामले में लगातार कमी हो रही है. आज पूरे देश में कोरोना के सिर्फ 1225 मामले सामने आए हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के कारण देश में 28 लोगों की मौत भी हुई। अब पूरे देश में एक्टिव केस भी घटकर सिर्फ 14307 रह गए हैं। महाराष्ट्र में भी पिछले 24 घंटे में 119 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि इससे दो मौतें राज्य में हुई है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन में जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने घटना की कड़ी निंदा की

Connaught Place Violence Case | अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली में सुरक्षा सख्त, अर्धसैनिक बल तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके 84वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले शंभू बॉर्डर सील, हरियाणा पुलिस ने सीमेंट के ब्लॉक लगाकर रोके रास्ते