Maharashtra: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

ठाणे। दहेज के लिए 37 वर्षीय महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में नवी मुंबई थाने में उसके पति और सास सहित परिवार के नौ सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कमोठे थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 315 (बच्चे को जीवित पैदा होने से रोकने या जन्म के बाद उसकी मृत्यु के इरादे से किया गया कृत्य) और 498-ए (किसी महिला के पति या पति के रिश्तेदार का उसके साथ क्रूरता करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Bilkis Bano मामले के दोषी ने गुजरात के दाहोद में BJP सांसद-विधायक के साथ मंच किया साझा

प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता को उसके पति के परिवार के सदस्यों ने कर्नाटक ले जाकर दो बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। पीड़िता के ससुराल वाले लगातार पैसों की मांग कर रहे थे, जिसके पूरा न होने पर महिला को उन्होंने कथित तौर पर प्रताड़ित किया। दंपति की शादी को सात साल हो चुके हैं। प्राथमिकी के अनुसार, महिला के ससुराल वाले उसे अक्सर पीटते थे।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव