Maharashtra ने लगातार दूसरे साल सबसे अधिक एफडीआई जुटाई: Devendra Fadnavis

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में लगातार दूसरे साल सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की हाल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए फडणवीस ने कहा कि 2022-23 में एफडीआई आकर्षित करने में पहले स्थान पर आने के बाद महाराष्ट्र ने 2023-24 में यह उपलब्धि दोहराई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में राज्य को 1,18,422 करोड़ रुपये का एफडीआई प्राप्त हुआ, जबकि 2023-24 में यह बढ़कर 1,25,101 करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने दावा किया कि चालू वित्त वर्ष में प्राप्त निवेश गुजरात को प्राप्त कुल निवेश से दोगुने से भी अधिक है तथा दूसरे स्थान पर रहने वाले गुजरात और तीसरे स्थान पर रहने वाले कर्नाटक के संयुक्त योग से भी अधिक है।

फडणवीस द्वारा ‘एक्स’ पर साझा डीपीआईआईटी की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र ने 2021-22 में 1,14,964 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश जुटाया था, वहीं कर्नाटक ने 1,63,964 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश जुटाया था।

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!

20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा