Eknath Shinde जुबान के एकदम पक्के हैं, Pahalgam में मारे गये Syed Adil Hussain के पारिवारिक मकान के पुनर्निर्माण का वादा निभाया

By नीरज कुमार दुबे | Jun 18, 2025

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बार जो जुबान दे दी उस पर वह हमेशा खरे उतरते हैं। यही नहीं, वह महाराष्ट्र के लोगों की तो मदद करते ही हैं साथ ही देश के अन्य भागों में भी जरूरतमंदों की मदद करने से नहीं हिचकते। हम आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की जान बचाते हुए शहीद हुए सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने वाले एकनाथ शिंदे अब उसके पारिवारिक मकान का पुनर्निर्माण भी करवा रहे हैं। हम आपको याद दिला दें कि 20 वर्षीय सैयद आदिल हुसैन शाह, जो एक घोड़ा सवारी (पोनी राइड) ऑपरेटर थे, वह 22 अप्रैल को हुए हमले में एकमात्र स्थानीय व्यक्ति थे जो पर्यटकों को बचाते हुए मारे गये। आदिल ने अपनी जान की परवाह किए बिना पर्यटकों को बचाने की कोशिश की थी और एक आतंकवादी से राइफल छीनने की कोशिश भी की। इस दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: G7 summit | ग्लोबल साउथ की आवाज बने पीएम मोदी, आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया

हम आपको बता दें कि इस समय शिंदे की ओर से दी गयी मदद के चलते हो रहे घर के पुनर्निर्माण को लेकर आदिल के भाई नौशाद का कहना है कि जिस तेजी से पुनर्निर्माण का काम हो रहा है उसको देखते हुए लगता है कि हमारा घर जल्द ही तैयार हो जायेगा। उन्होंने इसके लिए एकनाथ शिंदे का आभार जताया। वहीं शिवसेना की कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी माग्रे का कहना है कि हमारी पार्टी का निर्देश है कि काम जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए ताकि आदिल के परिवार को राहत मिल सके।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद