Maharashtra: उद्धव ठाकरे पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- उन्हें मनोचिकित्सक की जरूरत

By अंकित सिंह | Jul 11, 2023

महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त तरीके से संग्राम छिड़ा हुआ है। फिलहाल भाजपा को लेकर शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इतना ही नहीं, उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल को लेकर भाजपा को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, वह भाजपा के ही इशारे पर हो रहा है। इन सबके बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है। 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: राजनीति में नेता क्यों नहीं होते रिटायर, परिवारवादी पार्टियों में क्यों आ रहा बिखराव

लोगों में काफी नाराजगी 

उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य और केंद्र में हो रही राजनीति को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। ठाकरे ने कहा कि भारत में राजनीति अब आईपीएल की तरह हो गई है और कोई नहीं जानता कि कौन किस तरफ से खेल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी गया, मुझे वही तस्वीर दिखी। कोई काम नहीं हुआ, कोई योजनाएं जनता तक नहीं पहुंचीं। तो अब सोचने का समय है - क्या ये योजनाएँ लोगों तक पहुँच रही हैं या नहीं? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार अभी भी जनता के सवालों पर ध्यान देती नजर नहीं आ रही है। 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम चल रहे हैं, लेकिन लोगों के घरों का क्या हाल है? सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू