मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद महाराष्ट्र के चिकित्सकों ने हड़ताल समाप्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2024

महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर ने राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली। कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के विरोध में 10 दिन पहले चिकित्सक हड़ताल पर चले गए थे।

हड़ताल के दौरान, चिकित्सकों ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए काम नहीं किया। विज्ञप्ति में कहा गया कि शिंदे ने छात्रावास की उपलब्धता और नियमित वजीफे के भुगतान की उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

प्रमुख खबरें

Sujit Kalkal ने एशियाई खेलों में ओलंपिक चैंपियन को हराकर 65 किग्रा कुश्ती के फाइनल में बनाई जगह

Shimla के धार गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख

Jitiya Vrat आज नहाय-खाय के साथ शुरू, 3 अक्टूबर को मुख्य पूजा और 4 को पारण का शुभ मुहूर्त

Raja Ravi Varma Death Anniversary: आधुनिक भारतीय कला के जनक थे राजा रवि वर्मा, ऑयल पेंटिंग में हासिल थी महारथ