Maharashtra: एकनाथ शिंदे का दावा, गढ़चिरौली में खत्म होने की कगार पर है नक्सलवाद

By अंकित सिंह | Jul 03, 2025

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलवाद लगभग खत्म होने की कगार पर है। यह दावा राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों का समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी। शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि गढ़चिरौली में नक्सलवाद लगभग खत्म होने की कगार पर है... हमारे गृह मंत्री ने 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा है और हम उस राह पर हैं।

इसे भी पढ़ें: हिंदी को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी

इस गिरफ्तारी के साथ, जनवरी 2022 से गढ़चिरौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए माओवादियों की कुल संख्या बढ़कर 104 हो गई है, जो इस क्षेत्र में जारी नक्सल विरोधी अभियानों की प्रभावशीलता को उजागर करता है। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद गरीब आदिवासी क्षेत्रों के लिए एक बड़ी आपदा रही है, जिसके कारण पिछले 35 वर्षों में लगभग 40,000 लोगों की मौत हुई है और कई लोग विकलांग हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

परम्पराओं का धनिया (व्यंग्य)

Chest Pain की वजह बनी वो बड़ी ईंट, ममता बनर्जी ने काफिले पर हमले को बताया सोची-समझी साजिश

Hariyali Teej 2026 Astrology: 4 शुभ ग्रहों की युति, जानें Shubh Muhurat और सुखी Marital Life के उपाय

MEA Briefing: Balochistan Independence, Russian Oil Purchase, Doval Sergio Gor Meeting, China, Nepal, Bangladesh और Pakistan संबंधी मुद्दों पर आया India का जवाब