महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस की चौथी सूची जारी, फडणवीस के खिलाफ आशीष देशमुख को टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने पहले 19 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की फिर किसान कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले को सकोली विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस की चौथी सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस से खफा हुए संजय निरुपम, बोले- एक सीट के लिए भी पार्टी ने नहीं मानी मेरी सिफारिश

वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 से अधिक सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया।  राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा