Maharashtra Elections 2024: BJP की दूसरी सूची जारी, 22 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

By अंकित सिंह | Oct 26, 2024

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 22 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इससे पहले भगवा पार्टी ने अपनी पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं। 2014 में भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल की थीं। भाजपा की दूसरी लिस्ट आने के बाद नासिक सेंट्रल सीट को लेकर लग रहीं अटकलों पर विराम लग गया है। पार्टी ने अपनी मौजूदा विधायक देवयानी फरांदे को फिर से टिकट दिया है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Elections : रालेगांव सीट पर बीजेपी ने Ashok Uike पर फिर लगाया दांव, कांग्रेस के लिए राह होगा मुश्किल

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आज सुबह कहा कि अगले महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए शेष सात से आठ सीटों के आवंटन पर तीनों सहयोगियों के बीच अभी भी चर्चा चल रही है। महायुति गठबंधन के तीनों सहयोगियों में से भाजपा और अजित पवार की एनसीपी ने दो-दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अब तक एक सूची जारी की है। इस बीच, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने 255 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपनी सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट) के लिए 85-85 सीटें हैं। शेष 23 सीटों का फैसला प्रत्येक पार्टी की उम्मीदवार सूची के आधार पर किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद