महाराष्ट्र चुनाव: ठाणे में 56.05, मुख्यमंत्री शिंदे के निर्वाचन क्षेत्र में 59.85 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ठाणे जिले में 56.05 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्वाचन क्षेत्र कोपरी-पचपाखड़ी में 59.85 प्रतिशत मतदान हुआ।

ठाणे जिले में 18 विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि पालघर जिले में छह सीटें हैं। ठाणे में भिवंडी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 69.01 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि अंबरनाथ में सबसे कम 47.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक शिंगारे द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में मुख्यमंत्री शिंदे के निर्वाचन क्षेत्र कोपरी-पचपाखड़ी में 59.85 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद बोडके के अनुसार पालघर में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार रात नौ बजे तक मतदान जारी रहा। आंकड़ों के अनुसार, पालघर जिले के विक्रमगढ़ में सबसे अधिक 77.75 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वसई में सबसे कम 60.46 प्रतिशत मतदान हुआ।

प्रमुख खबरें

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट

DUSU Election Result: 2000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच वोटों की गिनती शुरू

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे