महाराष्ट्र चुनाव: मतगणना से पहले एमवीए नेता जयंत पाटिल, संजय राउत, थोराट ने की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना में 48 घंटे से भी कम समय शेष रह जाने के बीच, बृहस्पतिवार को विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के नेताओं ने एक बैठक की।

महाराष्ट्र चुनाव के लिए मतदान के बाद ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में सत्तारूढ़ महायुति की जीत का पूर्वानुमान किया गया है, इसलिए यह बैठक काफी मायने रखती है। महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को मतदान हुआ। शनिवार को मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

देवयानी इंटरनेशनल का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 17.1 करोड़ रुपये हुआ, परिचालन आय 1,580.51 करोड़ रुपये पर पहुंची

कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर चार अगस्त से वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक

राजस्थान के बांसवाड़ा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक छात्र की मौत और कई घायल