Maharashtra Elections: नतीजों से पहले सीएम फेस पर MVA में रार! नाना पटोले और संजय राउत आमने-सामने

By अंकित सिंह | Nov 21, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान के ठीक एक दिन बाद विपक्षी महा विकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर लड़ाई देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। कई मीडिया रिपोर्टों में पटोले के हवाले से कहा गया कि 23 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाएगी। उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि गठबंधन कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाएगा, परोक्ष रूप से उन्होंने कहा कि कोई कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री बनेगा। 

संजय राउत ने कहा कि मैं ये बात नहीं मानूंगा और कोई भी ये बात नहीं मानेगा। हम मिल बैठेंगे और तय करेंगे कि क्या ये बात नाना पटोले ने कही है और क्या नाना पटोले के पास कांग्रेस की कमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने कहा है कि अगर आप मुख्यमंत्री बन रहे हैं तो इसकी घोषणा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और सोनिया गांधी को करनी चाहिए। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और महायुति दोनों ने विश्वास जताया है कि उनका गठबंधन अगली सरकार बनाएगा।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra, Jharkhand exit polls पर बोले ओडिशा के डिप्टी सीएम, कहा- NAD के अलावा आज देश में कोई और नहीं दे सकता स्थिर सरकार

बुधवार को जारी अधिकांश एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई है कि भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) वाली महायुति राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी। संजय राउत ने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है और उन्हें 'धोखाधड़ी' बताया है। उन्होंने दावा किया कि एमवीए सरकार बनाएगी और 160 सीटें हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि इस देश में एग्जिट पोल एक धोखा है। हमने लोकसभा चुनाव के दौरान एग्जिट पोल के '400 पार' आंकड़े देखे, हमने हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को 60 के पार देखा। अब वे महाराष्ट्र का डेटा दे रहे हैं। एग्जिट पोल पर भरोसा न करें। हम 160 सीटें जीत रहे हैं और महा विकास अघाड़ी सरकार बना रही है। 

प्रमुख खबरें

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

देवयानी इंटरनेशनल का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 17.1 करोड़ रुपये हुआ, परिचालन आय 1,580.51 करोड़ रुपये पर पहुंची

कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर चार अगस्त से वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक

राजस्थान के बांसवाड़ा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक छात्र की मौत और कई घायल