महाराष्ट्र चुनाव: शरद पवार ने बारामती में अपने पोते के लिए कई रैलियां कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2024

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने पोते युगेंद्र के समर्थन में मंगलवार को एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित किया। बारामती सीट पर युगेंद्र का मुकाबला महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं अपने चाचा अजित पवार से है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव में बारामती में राकांपा (एसपी) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार और राकांपा के अध्यक्ष अजित पवार के बीच होने वाले मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि अब, पांच महीने बाद क्षेत्र के लोग वैसी ही स्थिति देखेंगे।

लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को बारामती से मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ खड़ा किया गया था, जिससे यह मुकाबला पवार बनाम पवार हो गया था। शरद पवार ने कई चुनावी सभाएं करके अपनी बेटी सुले के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा था। चुनाव में सुप्रिया सुले की जीत हुई थी।

प्रमुख खबरें

पीटीआई नेताओं की हिरासत मामला: Peshawar High Court ने बड़ी पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश को भेजी याचिकाएं

MP Rajya Sabha By-Election: दो पर्चे रद्द होने से Union Minister Hardeep Singh Puri निर्विरोध चुने जाएंगे

Central Government ने दवा रसायनों पर निगरानी बढ़ाई, हर खेप को NOC अनिवार्य

BCCI ने महिला टीम के फील्डिंग कोच और पुरुष टीम के मुख्य फिजियो के लिए मांगे आवेदन