महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेताओं ने विधायकों और संभावित उम्मीदवारों से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2024

शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेताओं ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने विधायकों और संभावित उम्मीदवारों से बृहस्पतिवार शाम को मुलाकात की। आदित्य ठाकरे, अनिल देसाई और संजय राउत सहित वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की।

उधर, एक कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता और दावा किया कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे।

ठाकरे के करीबी सहयोगी और शिवसेना (यूबीटी) के विधान पार्षद परब ने कहा, ‘‘एमवीए को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। और एमवीए (सरकार) के मुख्यमंत्री उद्धव साहेब होंगे। जब उद्धव साहेब मुख्यमंत्री बनेंगे, तो बांद्रा ईस्ट से विधायक उनके साथ होंगे।’’

परब ने यह भी कहा कि युवा शिवसेना (यूबीटी) नेता वरुण सरदेसाई बांद्रा ईस्ट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इस बीच, एमवीए में शामिल कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 20 से 25 ऐसी सीटें हैं जिनको लेकर एमवीए के घटक दलों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक दावे किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन सीट की सूची समाधान के लिए प्रत्येक पार्टी के आलाकमान को भेजी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में पटोले ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की बातचीत में एमवीए के नेताओं की बृहस्पतिवार को निर्णायक बैठक हुई।

Stay updated with politics, crime, and breaking updates from the state with Maharashtra Latest News in Hindi Today only on Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज