महाराष्ट्र में फिर खिलेगा कमल, एग्जिट पोल के महापोल में देवेंद्र फडणवीस की बन रही सरकार

By अनुराग गुप्ता | Oct 21, 2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 288 सीटों पर हुई वोटिंग में कुल 3, 237 उम्मीदवारों का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। इसी के साथ ही एग्जिट पोल (Exit Poll) भी सामने आ गए। जिसमें साफ हो गया कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है।

  • एबीपी न्यूज के सीवोटर ने बीजेपी + को  204, कांग्रेस + को 69 और अन्य को 15 सीटें दी हैं। जबकि वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी + 46 प्रतिशत, कांग्रेस + 37 प्रतिशत और अन्य के खाते में 17 फीसदी वोट पड़े है।
  • आजतक के एक्सिस के मुताबिक बीजेपी + को  166-194, कांग्रेस + को 72-90 और अन्य को 22-34 सीटें मिलने वाली है।
  • टाइम्स नाउ के वीएमआर के मुताबिक बीजेपी + को  230, कांग्रेस + को 48 और अन्य को 10 सीटें मिल रही है।
  • रिपब्लिक (जन की बात) ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी + को  230-216, कांग्रेस + को 59-50 और अन्य को 12-08 सीटें दी हैं।

इसे भी पढ़ें: अब नए भारत के नए आत्मविश्वास को देख सकती है दुनिया: नरेंद्र मोदी

साल 2014 में क्या थे आंकड़े

साल 2014 में भाजपा और शिवसेना ने 25 साल पुराना अपना गठबंधन तोड़ते हुए अलग-अलग चुनाव लड़ा था। आपको बता दें कि भाजपा ने सबसे ज्यादा 122 सीटें जीतकर प्रदेश में अपना दबदबा कायम किया था। वहीं शिवसेना के खाते में 63 तो कांग्रेस के खाते में 41 सीटें आई थी। हालांकि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शिवसेना ने भाजपा को समर्थन देकर देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया था। इतना ही नहीं महाराष्ट्र की सभी बड़ी पार्टियों यानी कि भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने अलग-अलग ही चुनाव लड़ा था। 

प्रमुख खबरें

Dubai में न संपत्ति, न Golden Visa, Gaurav Gogoi के आरोपों पर CM Himanta की पत्नी का सीधा जवाब

Kerala में CM Pinarayi Vijayan का बड़ा कदम, महिलाओं-ट्रांसविमेन को हर महीने मिलेगी Pension

IPL 2026: CSK के लिए अच्छी खबर, डेवाल्ड ब्रेविस की हो सकती है वापसी, एमएस धोनी पर भी आया बड़ा अपडेट

लू और Heat Stroke से बचाएगा यह जबरदस्त ड्रिंक, नोट करें Coconut Pineapple Kuluki की रेसिपी