लू और Heat Stroke से बचाएगा यह जबरदस्त ड्रिंक, नोट करें Coconut Pineapple Kuluki की रेसिपी

By एकता | Apr 06, 2026

काफी लुका-छुपी खेलने के बाद आखिरकार गर्मियों ने दस्तक दे ही दी है। जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, हमें अपनी सेहत के प्रति थोड़ा गंभीर हो जाना चाहिए। अक्सर हम धूप और उमस को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यही लापरवाही डिहाइड्रेशन, दस्त या हीट स्ट्रोक जैसी बड़ी समस्याओं की वजह बन जाती है। इससे पहले कि गर्मी आपकी सेहत बिगाड़े, अपनी डाइट में इस तागी भरे ड्रिंक को शामिल करें। यह न केवल शरीर को ठंडा रखेगा, बल्कि आपको अंदर से एनर्जी भी देगा।

इसे भी पढ़ें: Quick Recipe: घर पर बनाएं Restaurant-Style पनीर भुर्जी, ये 10-Minute Recipe स्वाद में है लाजवाब

कोकोनट पाइनएप्पल कुलुकी को तैयार करने के लिए सामग्री

ताजा पाइनएप्पल का गूदा (छना हुआ), ताजा नारियल पानी, भीगे हुए सब्जा (तुलसी के बीज), मिठास के लिए शहद या चीनी, थोड़ा काला नमक, नींबू का रस, ताजी हरी मिर्च (बीच से कटी हुई), पुदीने के पत्ते और ढेर सारे बर्फ के टुकड़े।

इसे भी पढ़ें: बोरिंग Breakfast से बच्चे परेशान? चुकंदर से मिनटों में बनाएं ये Healthy Pink Pancake

कोकोनट पाइनएप्पल कुलुकी बनाने की विधि

सबसे पहले ताजे पाइनएप्पल के टुकड़ों को पीसकर बारीक गूदा बना लें और उसे अच्छी तरह छान लें। सब्जा सीड्स को पानी में तब तक भिगोकर रखें जब तक वे पूरी तरह फूल न जाएं। एक शेकर में पाइनएप्पल का गूदा, नारियल पानी, शहद, काला नमक, नींबू का रस, कटी हुई हरी मिर्च, पुदीने के पत्ते, थोड़े से भीगे हुए सब्जा सीड्स और बर्फ डालें। शेकर का ढक्कन कसकर बंद करें और सभी चीजों का स्वाद आपस में अच्छी तरह मिलाने के लिए उसे जोर से हिलाएं। एक गिलास में थोड़े और सब्जा सीड्स डालें, उसके ऊपर तैयार मिश्रण डालें, और पाइनएप्पल व कटी हुई हरी मिर्च से सजाकर परोसें।

View this post on Instagram

A post shared by Meghna’s Food Magic (@meghnasfoodmagic)

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।