महाराष्ट्र: किसानों ने शुरू किया 'फ्रूट-केक' आंदोलन, यहां जानिए क्यों

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

पुणे। महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में फल उगाने वाले किसान एक नई पहल करते हुए बेकरी में बने केक की जगह फल से तैयार किए गए केक के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहे हैं। किसानों और कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि इस ‘स्वत:स्फूर्त आंदोलन’ को सोशल मीडिया पर भी लोकप्रियता मिल रही है और इसका उद्देश्य किसानों और उनके परिवारों के खान-पान में फल केसेवन को बढ़ावा देना और कोविड-19 महामारी के इस दौर में उत्पाद बेचने का नया तरीका खोजना है। किसान, उनके परिवार और कृषक समाज से जुड़े विभिन्न संगठन स्थानीय स्तर पर उगाए जाने वाले फलों जैसे कि तरबूज, खरबूज, अंगूर, नारंगी, अनानास और केले से बने केक का इस्तेमाल विशेष आयोजनों में करने को बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम