IIT Bombay के 2 मेस बंद करने का FDA ने दिया आदेश, बिना रजिस्ट्रेशन चलने पर कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 08, 2026

मुंबई, सात अगस्त महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के दो मेस प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर आवश्यक अनुमति और पंजीकरण नहीं होने का हवाला देते हुए उनका संचालन बंद करने को कहा है। नियामक प्राधिकरण ने कहा कि मुंबई के पवई इलाके में स्थित आईआईटी के छात्रावास संख्या एक और दो के मेस प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन खाद्य केंद्रों के संचालकों के पास आवश्यक अनुमति और पंजीकरण नहीं है। इसके बाद उन्हें संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया।

प्रमुख खबरें

Dehradun में सड़क धंसने पर PWD के तीन इंजीनियर सस्पेंड, जांच के बाद हुई कार्रवाई

Jharkhand सरकार से वार्ता के बाद JPSC अभ्यर्थी आंदोलन पर अड़े, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च की चेतावनी

Astrobase ने पेश किया भारत का पहला FFSC rocket engine Everest, 800 kN थ्रस्ट से है लैस

Rahul Gandhi बोले: महिलाओं की आवाज के बिना देश अधूरा और पिछड़ा रहेगा