महाराष्ट्र: मध्य मुंबई में एक दुकान में लगी आग, बुझाने के दौरान दमकलकर्मी घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2025

मध्य मुंबई के वर्ली स्थित गांधी नगर इलाके की एक दुकान में शुक्रवार तड़के आग लग गई, जिसे बुझाने के प्रयास में एक दमकलकर्मी घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, दुकान में आग सुबह करीब चार बजकर 45 मिनट पर लगी। आग से दुकान में बिजली की वायरिंग, उपकरण, सामान, स्टेशनरी, कपड़े, कंप्यूटर और एक बाइक जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मी अजिंद्र सावंत के हाथ में चोट लग गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह करीब सात बजकर 15 मिनट पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Greater Noida West को मिली सुपर स्पेशलिटी सौगात, CM योगी ने किया कपिल देव के KDGS अस्पताल का उद्घाटन

SEBI का कस्टोडियंस के लिए नया फरमान: विनियमित और गैर-विनियमित सेवाओं को करना होगा अलग, नेटवर्थ के नियम भी बदले

Subedaar Movie Review | अनिल कपूर का दमदार अभिनय, लेकिन कमजोर कहानी ने फीका किया फिल्म का असर

तय समय से पहले डराएगी Scary Movie 6, रिलीज डेट में हुआ बदलाव, जानें अब कब आएगी फिल्म