महाराष्ट्र: भंडारा में ‘ड्राई क्लीनिंग’ की दुकान से बैंक के पांच करोड़ रुपये जब्त, नौ लोग हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2025

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक ‘ड्राई क्लीनिंग’ की दुकान से कथित तौर पर बैंक से संबंधित पांच करोड़ रुपये की नकदी बरामद होने के बाद पुलिस ने एक निजी बैंक प्रबंधक सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा और आतंकवाद निरोधक प्रकोष्ठ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार को तुमसर इलाके के इंदिरा नगर में स्थित ‘ड्राई क्लीनिंग’ की दुकान पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि दुकान में एक बक्से में रखे पांच करोड़ रुपये जब्त किए गए। पुलिस को मशीनों की मदद से नकदी गिनने में करीब दो घंटे लगे। हसन ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि प्रबंधक ने बैंक से नकदी निकाली। हमने एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया है और उनके तुमसर आने पर अधिक जानकारी हासिल की जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि बैंक प्रबंधक और आठ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Noida कारोबारी से 1.13 करोड़ की Cyber Fraud, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा

Jaipur Police ने महेश की हत्या के आरोप में पत्नी कविता और प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया

NASA Swift telescope को उच्च कक्षा में भेजने का प्रयास बंद, इस साल पृथ्वी पर गिरेगी

Amit Shah ममल्लापुरम में Southern Zonal Council बैठक की करेंगे अध्यक्षता