महाराष्ट्र को मिला नया राज्यपाल, आचार्य देवव्रत ने राजभवन में ली पद और गोपनीयता की शपथ

By अंकित सिंह | Sep 15, 2025

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकांत शिंदे भी शामिल हुए। आचार्य देवव्रत ने सीपी राधाकृष्णन का स्थान लिया है, जिन्होंने भारत के उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने बीएसएनएल को मोबाइल टावर के लिए 930 गांवों में भूमि आवंटित की

चुनावों के बाद, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद राज्यसभा के सभापति का पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद, उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और चौधरी चरण सिंह की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में, उपराष्ट्रपति संसद भवन परिसर गए, जहाँ केंद्रीय मंत्रियों, उपसभापति हरिवंश और राज्यसभा के महासचिव ने उनका स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti

Shashi Tharoor का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात