महाराष्ट्र सरकार ने बारिश प्रभावित किसानों के लिए 3,258 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2025

महाराष्ट्र सरकार ने 23 जिलों में अत्यधिक वर्षा और बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 3,258 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। राज्य के मंत्री मकरंद जाधव पाटिल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सरकार ने अब बारिश और बाढ़ प्रभावित 23 जिलों के 33.65 लाख किसानों के लिए 3,258 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राज्य सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में 21.66 लाख प्रभावित किसानों के लिए 1,356.30 करोड़ रुपये की सहायता राशि को मंजूरी दी थी।

इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने किसानों के लिए 31,628 करोड़ रुपये के मुआवजे के पैकेज की घोषणा की थी जिसमें कहा गया था कि कुल सहायता 48,000 रुपये प्रति हेक्टेयर होगी।

हालांकि, विपक्षी दलों ने राहत पैकेज को किसानों के जीवन को फिर से पटरी पर ला पाने के लिए ‘‘बहुत कम’’ बताया है। सितंबर में भारी बारिश और बाढ़ ने मराठवाड़ा और आसपास के इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया था जिससे राज्य भर में 68.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई थीं।

प्रमुख खबरें

Congress ने CEC को हटाने और PM Narendra Modi के इस्तीफे की उठाई मांग

निर्वाचन आयोग पर कार्टून बनाने पर Satish Acharya का Instagram अकाउंट भारत में बंद

RCom Bank Fraud: पूर्व MD अमिताभ झुंझुनवाला को CBI कोर्ट से मिली मेडिकल जमानत

PNB Scam: Nirav Modi के करीबी Sandeep Mistri को UAE से लाकर CBI ने किया गिरफ्तार