महाराष्ट्र सरकार बारिश से प्रभावित मराठवाड़ा के किसानों को तुरंत राहत दे : फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार को व्यक्तिगत पंचनामा का इंतजार किए बिना मराठवाड़ा में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करनी चाहिए। फडणवीस ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि राज्य की महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार द्वारा बाढ़ और बारिश से प्रभावित कोकंण, पूर्वी विदर्भ और अन्य क्षेत्रों के किसानों के लिए पूर्व में घोषित राहत पैकेज अब तक नहीं पहुंचाया गया है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में होने वाले घटनाक्रम के बेहद महत्वपूर्ण परिणाम होंगे : जयशंकर

उन्होंने कहा, ‘‘इसके आधार पर हम सरकार को हालात की जानकारी देंगे और प्रभावित किसानों को अधिकतम सहायता दिलाने की कोशिश करेंगे।’’ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एमवीए सरकार द्वारा पूर्व में किसानों के लिए घोषित राहत पैकेज अब तक नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य में बारिश और बाढ़ की घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई थी जिनमें से ज्यादातर मराठवाड़ा और विदर्भ के थे। इन घटनाओं में 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे