महाराष्ट्र सरकार का किसानों के लिए राहत पैकेज इतिहास का सबसे बड़ा मजाक: उद्धव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2025

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा किसानों के लिए घोषित हालिया राहत पैकेज को शनिवार को इतिहास का ‘‘सबसे बड़ा मजाक’’ करार दिया।

ठाकरे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के लिए घोषित वित्तीय सहायता इतिहास का सबसे बड़ा मजाक है।’’ उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में महाराष्ट्र के दौरे पर किसानों के बारे में कुछ नहीं कहा।

मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया था। ठाकरे ने यह भी कहा कि भारी बहुमत के बावजूद, सरकार राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने से डर रही है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, राज्य सरकार ने बारिश और बाढ़ के कारण भारी नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए 31,628 करोड़ रुपये के मुआवजे के पैकेज की घोषणा की थी और कहा था कि कुल सहायता 48,000 रुपये प्रति हेक्टेयर होगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि सरकार समय आने पर ऋण माफी की घोषणा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को हुए नुकसान पर केंद्र को सौंपने के लिए एक व्यापक ज्ञापन तैयार किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा